फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित 58 साल के व्यक्ति की करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से शुक्रवार को कोरोना संक्रमित राजौंद निवासी एक 58 साल के व्यक्ति की करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं 28 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 85 मरीज महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 157 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से 127 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, 2 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 1 एल्केमिस्ट मोहाली में, 2 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 11 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 4, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 6, जीआईएमएस अस्पताल हिसार में 1 मरीज, नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में 1, मैक्स अस्पताल में 1 तथा राजेंद्रा अस्पताल में 1 मरीज का इलाज चल रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 14 हजार 118 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 593 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.2 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.31 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12209 व्यक्तियों में से 11082 ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 15 लाख 95 हजार 217 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 84 हजार 504 व्यक्तियों को पहली डोज, 7 लाख 6 हजार 229 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 4484 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। शुक्रवार को 7294 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें