फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुवैत भेजने के नाम पर 5.78 लाख रुपये ठगे

Sun, 09 Nov 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शातिर ठगों ने कुवैत भेजने के नाम पर कैंप के आदर्श नगर निवासी सोनी कुमार से 5.78 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

इसका आरोप उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव सांपला खत्री निवासी मोहम्मद ताबिश व उसकी पत्नी पर लगा है। मामले में थाना गांधीनगर पुलिस ने सोनी कुमार की शिकायत पर तापिश को धोखाधड़ी के आरोप में नामजद कर लिया। शिकायत में सोनी कुमार ने बताया कि जनवरी-2024 में एक युवती किराये पर उनके मकान में रहने आई थी।
विज्ञापन

युवती ने बताया था कि उसका पति मोहम्मद ताबिश कुवैत में रहता है और वह भारत आता-जाता रहता है। उनकी ताबिश से बातचीत हुई तो उसने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजता है। वह उसे भी कुवैत भेज देगा। इसमें ढाई लाख रुपये का खर्च बताया। यह रकम ताबिश को अलग-अलग करके दी। इसके बााद मेडिकल तो कभी टिकट के नाम पर ताबिश ने रुपये मांगे। उसने कुल पांच लाख 78 हजार 700 रुपये दे दिए। इसके बाद ताबिश ने कुवैत नहीं भेजा। तब उससे अपने 5.78 लाख रुपये वापस मांगे, जिस पर वह धमकी देने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें