फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार कॉलेजों में 5712 सीटें, पहली मेधा सूची के बाद 888 दाखिले

Mon, 27 Jul 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में रविवार को भी दा​खिलों के लिए लगी भीड़। कॉलेज
विज्ञापन
कैथल। शहर में 4 प्रमुख कॉलेज हैं और चारों में पहली मेरिट सूची के बाद रविवार देर सायं तक सिर्फ 888 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। शहर के आरकेएसडी, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, राजकीय कॉलेज और जाट कॉलेज में 5712 सीटें हैं, लेकिन अब भी 4824 सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

जबकि पहली मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास सोमवार को फीस जमा करवाने का अंतिम मौका है। सोमवार को भी अगर पहली मेरिट सूची में नाम वाले विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई तो इन सीटों को खाली मानते हुए दूसरी मेरिट सूची में शामिल कर लिया जाएगा। दूसरी मेधा सूची 30 जुलाई को जारी होगी।
पहली मेरिट सूची वालों के पास आज यानि 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करवाने का अंतिम मौका है। 29 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी और 30 जुलाई से 3 अगस्त दूसरी मेरिट सूची के चयनित विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। तीसरा चरण में फिजिकल काउंसलिंग से 4 अगस्त से बची हुई सीटें भरी जाएंगी। 5 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल दोबारा खुलेगा। बॉक्स
विज्ञापन

किस कॉलेज में कितने दाखिले हुए, कितनी सीटें खाली
कॉलेज दाखिले खाली सीटें
राजकीय कॉलेज 108 632
इंदिरा गांधी महिला कॉलेज 217 1343
आरकेएसडी कॉलेज 473 2049
जाट कॉलेज 90 800

बॉक्स
दूसरी सूची कब जारी होगी...
पहली मेरिट सूची वालों के पास आज यानि 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करवाने का अंतिम मौका है। 29 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी और 30 जुलाई से 3 अगस्त दूसरी मेरिट सूची के चयनित विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। तीसरा चरण में फिजिकल काउंसलिंग से 4 अगस्त से बची हुई सीटें भरी जाएंगी। 5 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल दोबारा खुलेगा, नए पंजीकरण व आवेदन में संशोधन का अवसर मिलेगा। 6 से 12 अगस्त तक शेष सीटों पर 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग। 13 से 19 अगस्त के बीच बची हुई सीटों पर प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसलिंग के जरिए दाखिले होंगे। संवाद

वर्जन...
प्रथम मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों से अपील है कि वे अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और निर्धारित तिथि 27 जुलाई के भीतर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और छुट्टी होने के बावजूद कॉलेज खुला रहा।
विज्ञापन

- अश्वनी शोरेवाला, प्रधान, राष्ट्रीय विद्या समिति, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें