फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार से 562 बोतल शराब बरामद

Mon, 16 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक कार से 562 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कैथल रोड चीका के पास मौजूद थी। वहां जानकारी मिली कि भूना निवासी महिपाल व टटियाना निवासी अमरजीत सिंह दोनों कार में शराब सप्लाई करते हैं। वे आज भी शराब सप्लाई करने गुहला साइड जाएंगे। पुलिस ने गुहला रोड पर सरकारी स्कूल सलेमपुर के पास नाका लगाकर एक कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर गाड़ी मौके पर छोड़कर चालक सहित दो व्यक्ति वहां से फरार हो गए। जांच के दौरान कार से 562 बोतल शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें