फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जन्माष्टमी पर 56 परिवार लगाएंगे कान्हा को 56 भोग

Mon, 26 Aug 2024 03:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। श्री सनातन धर्म सभा ने अनूठी पहल करते हुए निर्णय लिया है कि जन्माष्टमी पर्व पर 56 परिवारों के माध्यम से कान्हा जी को 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग ने बताया कि सनातन धर्म सभा हर वर्ष जन्माष्टमी पर्व पर कुछ अलग प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।
विज्ञापन

अबकी बार सभा ने 56 अगल अगल परिवारों से जुड़े लोगों से संपर्क करके भगवान श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के अलग अलग व्यंजनों का भोग लगाने का निर्णय लिया है। इसके बाद कृष्ण जन्म के अवसर पर यह व्यंजन प्रसाद रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। रवि भूषण गर्ग ने बताया कि सभा की ओर से निशुल्क कूपन दिए जा रहे हैं। इसमें चांदी के लड्डू गोपाल आशीर्वाद स्वरूप कूपन विजेताओं को दिए जाएंगे। गर्ग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सभा की ओर से आयोजित किए जा रहे जन्माष्टमी उत्सव पर ज्यादा से ज्यादा लोग भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें