चोरी के दो मामलों में चोर घर से हजारों रुपये नकदी व मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहर पुलिस को दी शिकायत में नानकपुरी कॉलोनी निवासी जयपाल ने बताया कि 28 अगस्त को किसी ने उसके घर का ताला तोड़ा और घर से 55 हजार रुपये चोरी कर लिए।
एएसआई सेवा सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में जाजनपुर निवासी सुशील ने बताया कि कुछ दिन पहले वह किसी काम से मोटरसाइकिल लेकर प्यौदा गांव गया था। जहां से रात के समय किसी ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। ढांड थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।