फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नामांकन वापस लेने के बाद 55 उम्मीदवार मैदान में

Tue, 17 Sep 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन वापस लेने का दिन रहा। इस प्रक्रिया के तहत अब जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 55 उम्मीदवार मैदान में है, जो विधानसभा मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। कैथल विधानसभा से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है।

पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि पूंडरी विधानसभा से सबसे ज्यादा छह प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। इनमें अमित गोलन, कांता देवी, जय सिंह, विरेंद्र सिंह श्योकंद, सुनीता तथा सुनील दत्त शामिल हैं। जिसके बाद अब 18 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, जिनको चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। प्रत्याशियों में आम आदमी पार्टी से नरेंद्र शर्मा को झाडू, भारतीय जनता पार्टी से सतपाल जांबा को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुलतान जडौला को हाथ, बहुजन समाज पार्टी से हिसम सिंह को हाथी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया से बाबू राम को कांच का गिलास, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) फलों से युक्त टोकरी, निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार को स्कूल का बस्ता, गुरिंद्र सिंह हाबड़ी को स्टूल, दिनेश कौशिक को केतली, दिलबाग भाणा को हीरा, नरेश कुमार फरल को कम्प्यूटर, प्रमोद चुहड़माजरा को मेज, रणधीर सिंह गोलन को कैंची, एडवोकेट राकेश शर्मा को बल्लेबाज, सज्जन सिंह ढुल को हाण्डी, सतबीर भाणा को पानी का टैंक, सुनीता बत्तान को प्रेशर कुकर तथा हरिपाल पहलवान को गैस सिलेंडर का चुनाव निशान दिए गए हैं।

गुहला विधानसभा क्षेत्र में नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में

डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि गुहला विधानसभा में चार प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया। इनमें सतपाल इसां, ऊषा रानी, सुरेंद्र व संतोष देवी शामिल है। जिसके बाद नौ प्रत्याशी मैदान में रहे गए हैं, जिनको चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी से कुलवंत राम बाजीगर को कमल, जन नायक जनता पार्टी से कृष्ण कुमार को चाबी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से देवेंद्र हंस को हाथ, इंडियन नेशनल लोकदल से पूनम रानी को चश्मा, आम आदमी पार्टी से राकेश कुमार को झाडू चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

शिरोमणी अकालीदल (अमृतसर) से भूपेंद्र सिंह को बाल्टी, मिशन एकता पार्टी से मनोज कुमार को कड़ाही, आजाद उम्मीदवारों में अमरजीत सिंह को सीसीटीवी कैमरा, नरेश कुमार को चक्की चुनाव निशान आवंटित किया गया है।

कलायत में पांच प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस, 14 लड़ेंगे चुनाव

नाम वापस लेने के अंतिम दिन आज कलायत विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापिस ले लिए। नामांकन वापिस लेने के बाद अब कलायत विधानसभा सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जिन आवेदकों ने अपना नामांकन वापिस लिया है उनमें सुमित कुमार, आनंद राणा, दीपक निर्मल, राजेंद्र कुमार व केशा राम शामिल हैं।
कैथल विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि कैथल विधानसभा में किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। इस प्रकार इस विधानसभा में कुल 12 प्रत्याशी हैं, जिन्हें चुनाव निशान आबंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी से अनिल तंवर को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से आदित्य सुरजेवाला, भारतीय जनता पार्टी से लीला राम को कमल, आम आदमी पार्टी से सतबीर गोयत को झाडू, जन नायक जनता पार्टी से संदीप गढ़ी को चाबी, आजाद प्रत्याशियों में अश्वनी शर्मा हरितवाल को फूल गोभी, चांद कल्याण को गैस सिलैंडर, पताशो देवी को कांच का गिलास, बलराज सिंह को चक्की, डॉ. महेश चंद गौड़ को सितार, सतीश कुमार को कड़ाही, फौजी सुरेश कुमार को कैंची का चुनाव चिह्न दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें