फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकिंग, सिटी स्क्वेयर के लिए 54 करोड़ की मंजूरी

विज्ञापन
07-कैथल। निमार्णधीन सिटी स्कवेयर। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा में सभी नगर परिषदों में चालू समय में सबसे बड़े प्रोजेक्ट सिटी स्क्वेयर पर अब काम शुरू होने वाला है। इसके लिए नगर परिषद द्वारा मांगी गई 54 करोड़ रुपये की राशि का रिवाइज एस्टीमेट भेजकर इसे सरकार से स्वीकृति मांगी थी। इसे सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। अब तकनीकी स्वीकृति मिलते ही बैंकिंग एवं सिटी स्क्वेयर का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकाल में सिटी स्क्वेयर प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था। पुराने बस अड्डे की जगह में शहर में एक रमणीय स्थल सहित सभी बैंकों के लिए एक ही परिसर में भवन बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। वर्ष 2015 में तत्कालीन मंत्री रणदीप सुरजेवाला द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद काम शुरू कर दिया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कैथल दौरे में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की घोषणा की थी। वर्ष 2018 में इस प्रोजेक्ट पर फिर काम शुरू हुआ। इसके बाद वर्ष 2020 में प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। सीएम फ्लाइंग की जांच के बाद तत्कालीन अध्यक्ष व नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में केस दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच अभी विजिलेंस द्वारा की जा रही है।
इसी बीच निर्माण एजेंसी के एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि काटी गई। इसके बाद निर्माण एजेंसी ने लगभग सात करोड़ रुपये के भुगतान की मांग रखी। प्रोजेक्ट पर नींव भरने सहित 25 से 30 करोड़ रुपये में काफी काम हो चुका है। जो दो साल से ठप पड़ा है। इस प्रोजेक्ट में एक रमणीय स्थल सहित शहर में सभी बैंकों को एक छत के नीचे लाने के लिए परिसर का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

इसी साल की शुरूआत में नगर परिषद कैथल अधिकारियों ने सिटी स्क्वेयर व बैंकिंग स्क्वेयर के लिए रिवाइज एस्टीमेट तैयार किया। पूर्व में इसकी लागत 38 करोड़ रुपये थी। इसे रिवाइज करते हुए 54 करोड़ रुपये करते हुए इसकी मंजूरी की मांग की थी। जिसे अब स्वीकार कर लिया है। इस बारे में जिला नगर आयुक्त कुलधीर सिंह ने प्रोजेक्ट के लिए रिवाइज एस्टीमेट की स्वीकृति की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार ने करीब 54 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी है। प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। अब तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू किया जा सकेगा। जो एजेंसी पहले इसका निर्माण कर रही है, वही इसके काम को आगे बढ़ाएगी।
दूसरी ओर नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि शहर में जितने भी अधूरे प्रोजेक्ट हैं। उन्हें पूरा किया जाएगा। सिटी स्क्वेयर के प्रोजेक्ट भी जल्द से जल्द काम शुरू करवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें