Iसंवाद न्यूज एजेंसी
I
Iकैथल। कैथल निवासी एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 52 हजार 500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
Iपीड़ित प्रवीन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके खाते से संबंधित वेरिफिकेशन किया जा रहा है। कॉलर ने उससे बैंक डिटेल मांगी, लेकिन युवक ने कोई जानकारी दिए बिना कॉल काट दी।
I
Iप्रवीन के अनुसार, कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक संदेश आया। जैसे ही उसने लिंक खोला, आरोपियों ने उसकी बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर ली। इसके
I
Iबाद उसके खाते से 52,500
I
Iरुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर पैसे कटने के संदेश आने पर युवक को ठगी का पता चला।
I
Iपीड़ित का कहना है कि अज्ञात आरोपियों ने योजना बनाकर उसके खाते से रकम उड़ाई है। साइबर थाना एसएचओ शुभ्रांशु ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। पुलिस साइबर तकनीकी आधारों पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।I