फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चाकू रखने के मामले में भगोड़ा गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
II
विज्ञापन


Iकैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ ने वर्ष 2022 में तेजधार चाकू रखने के मामले में फरार चल रहे आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने सीवन निवासी को काबू किया। एक जुलाई 2022 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने जाट स्कूल के पास बाइक से आए साहिल और विकास को पकड़ा था। तलाशी में बटनवाला चाकू बरामद हुआ था। थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साहिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह दोबारा अदालत में पेश नहीं हुआ और भूमिगत हो गया। न्यायालय ने उसे 2 सितंबर को भगोड़ा घोषित कर दिया था। साहिल के खिलाफ कैथल में चोरी के तीन और चाकू रखने के मामले सहित कुल चार प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। संवादI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें