फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद अनाज मंडी में 5,20,859 क्विंटल गेहूं की खरीद

Mon, 20 Apr 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। कस्बे की विभिन्न मंडियों में कुल 5,20,859 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके मुकाबले अब तक 1,29,500 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है, जबकि 3,91,359 क्विंटल गेहूं मंडियों में अभी भी पड़ा हुआ है। कुल मिलाकर औसत उठान प्रतिशत 24.86 प्रतिशत दर्ज किया गया है। मंडीवार आंकड़ों पर नजर डालें तो राजौंद मंडी में 1,83,976 क्विंटल खरीद के मुकाबले 28,000 क्विंटल उठान हुआ है। वहीं किठाना मंडी में हाफेड और एचएसडब्ल्यूसी एजेंसियों द्वारा मिलाकर 2 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से लगभग 64,000 क्विंटल का उठान किया गया है। जाखौली मंडी में उठान प्रतिशत सबसे बेहतर रहा है। इसके अलावा सेरधा मंडी में भी खरीद जारी है, लेकिन वहां उठान की गति अपेक्षाकृत धीमी है। ये जानकारी मार्केट कमेटी के सचिव ओम प्रकाश ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें