फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए चुनावी ड्यूटी के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सोमवार को पुलिस ने सुबह की परेड में चुनाव को लेकर अपनी आपात स्थिति की तैयारियां जांची। जिसमें आंसू गैस के गोले चलाकर देखे गए। साथ ही नए मिले वाहन वज्र का भी प्रदर्शन किया गया। जिससे एक साथ सात आंसू गैस के गोले दागे जा सकते हैं। एसपी वसीम अकरम ने इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया। साथ ही आपात स्थिति में धैर्य से काम लेते हुए आम जन से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने टीएसआई स्टोर में दंगा निरोधक उपकरणों और असलहे की जांच की गई। पुलिस ने इस दौरान आंस गैस गोल दागे गए, हाल ही में प्राप्त हुए वज्र वाहन द्वारा भी पुलिस लाइन में टीयर गैस बम दागे गए। एसपी ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी चुनाव व सामान्य ड्यूटी के दौरान स्वयं पर संयम रखते हुए आम जनता के साथ शिष्टता पूर्ण व्यवहार करें। अगर किसी भी पुलिस कर्मचारी-अधिकारी को ड्यूटी पर आते-जाते समय रास्ते में कोई सड़क दुर्घटना संज्ञान में आती है, तो वे तुरंत हरसंभव प्रयास करते हुए घायलों को शीघ्रता से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करें।
एसपी ने बताया कि वे बारी-बारी से जिला के प्रत्येक थाना में क्राइम मीटिंग लेंगे, जहां पर सभी कर्मचारी व अधिकारी समुचित रूप से दंगारोधी यंत्रों के साथ पूर्ण रुप से लैस होकर हिस्सा लेंगे, ताकि सभी के पास एंटी रायट उपकरण उपलब्ध हों। थाना प्रभारी संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों पर पहुंचकर वहां की भौगोलिक स्थित का जायजा लें।
विज्ञापन

19 जगह नाके : चुनाव के लिए चिचड़ थेह मोड़ खरकां, टटियाना, भागल, अजीमगढ़, गांव रसीना, पबनावा, नहर पुल कौल, सिरसल चौक हाबड़ी, किठाना, बस अड्डा शिमला, असंध रोड राजौंद, तितरम मोड़, नौच रोड क्योड़क, संगतपुरा, करनाल रोड बाईपास, जींद रोड बाईपास, अंबाला रोड बाईपास, सीवन रोड बाईपास तथा पिहोवा चौक कैथल पर विशेष निगरानी नाके स्थापित किए जा चुके हैं।
एसपी ने यह भी बताया कि 4 अप्रैल को कैथल पुलिस को नया वज्र वाहन मिला है। वाहन पर विशेष तौर पर तैनात 7 मशीनगन जहां तेज गति से आंसू गैस दाग सकती हैं, वहीं उनकी मारक क्षमता भी गन की अपेक्षा काफी अधिक है। 360 डिग्री घूमने वाली तेज लाइटों से सुसज्जित वज्र वाहन के अंदर करीब 7/8 कर्मचारी आराम से बैठ सकते हैं। वाहन के अंदर जनरेटर सहित तमाम आधुनिकतम तकनीक व सुविधाएं उपलब्ध है।
अमर उजाला द्वारा उठाई गई आवाज पर एसपी ने जारी किए आदेश : एसपी वसीम अकरम ने अमर उजाला की उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें अमर उजाला ने सीएम दौरे के दौरान सड़क हादसे में घायलों को देखते हुए पुलिस की कई गाड़ियां निकलने संबंधी समाचार प्रकाशित किया गया था। एसपी ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी आम जन के साथ विनम्रता से पेश आएं। साथ ही सड़क पर कहीं कोई हादसा होता है तो पुलिस कर्मचारी या अधिकारी उस हादसे के घायलों को अस्पताल में पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें