फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देने के 15 दिन बाद खत्म हुआ अस्थायी कचरा डंपिंग प्वाइंट, दुकानदारों ने जताया अमर उजाला का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। तलाई बाजार में नप की ओर से बनाए गए अस्थायी कचरा डंपिंग प्वाइंट को खत्म करने की मांग पर दुकानदारों द्वारा दिया गया धरना मंगलवार को 15वें दिन समाप्त हो गया। धरने पर समाजसेवी रमेश जांगड़ा ने अनशन शुरू किया था। नप के वाइस चेयरमैन डॉ. पवन थरेजा व पार्षद महेंद्र थरेजा ने जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।
विज्ञापन

दुकानदार जगदीश तनेजा, पंकज गर्ग, वेद प्रकाश ने बताया कि धरना देने के बाद यहां पर कचरा डंपिंग प्वाइंट की जगह पर राहगीरों के लिए पानी के कैंपर रखवाए। जिसके बाद यहां पर नप के अधिकारियों ने स्वयं आकर कचरा डंपिंग खत्म करने का एलान किया। बाकी मांगों को भी हाउस में रखने के बाद उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। बता दें कि दो दिन पहले ही अमर उजाला ने दुकानदारों द्वारा पीने के पानी के कैंपर रखने के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद नप के अधिकारियों ने यहां स्वयं आकर दौरा किया। दुकानदारों की मांग पूरी होने पर दुकानदारों ने अमर उजाला का आभार जताया है। इस मौके पर रामकुमार, धर्म, बंटी सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें