फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में रोहेड़ के खिलाडिय़ों ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहेड़ा ने करसिंधु को हराया
विज्ञापन

पाई में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया
फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव रोहेड़ा के खिलाड़ियों ने पाई में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्राफी पर कब्जा किया। खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कोच सतपाल ने बताया कि पिछले दिनों पाई में ओपन वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें रोहेड़ा की टीम ने भाग लेते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि लड़कों के भार वर्ग में फाइनल मैच में रोहेड़ा ने करसिंधु को हराकर 25 हजार रुपये नकद व ट्राफी पर कब्जा किया। इसी तरह लड़कियों की टीम में रोहेड़ा की टीम ने पाई को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने इसके लिए खिलाड़ियों को बधाई दी व आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ियों के प्रतिदिन अभ्यास का ही परिणाम है कि खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव के साथ साथ माता पिता का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान कोच सुभाष ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें