फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकी मितल ने चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से दावेदारी ठोंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉकी मित्तल ने चंडीगढ़ और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से की दावेदारी
विज्ञापन

शीर्ष नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी
फोटो संख्या-01
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक और सुधार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने आगामी लोकसभा सीट के लिए अपनी दावेदारी की है। मंगलवार को मित्तल ने हरियाणा व देश के शीर्ष नेताओं से संपर्क साधा और लिखित तौर पर अपनी दावेदारी का खाका सौंपा। मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से वह इस बार लोकसभा के प्रत्याशी के तौर पर प्रचंड जीत हासिल करेंगे। इसके लिए उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को वह भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से मिले और लिखित तौर पर अपनी दावेदारी का पत्र सौंपा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी लोकसभा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, बीजेपी कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, कैथल भाजपा अध्यक्ष अशोक गुर्जर, यमुनानगर के भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र मित्तल समेत एक दर्जन नेताओं से मिलकर अपनी दावेदारी को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें