महिला कर्मचारी ने चिकित्सक पर लगाया मारपीट का आरोप, परिजनों ने अस्पताल के गेट को बंद कर जताया रोष
फोटो संख्या-51 व 52
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक द्वारा अस्थाई रूप से नियुक्त महिला सफाई कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने व मारपीट करने से नाराज परिजनों ने रोष प्रकट किया और गेट को बंद कर दिया। साथ ही चिकित्सक की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
महिला सफाई कर्मचारी के परिजनों ने बताया कि सुबह जब स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी आई तो डॉक्टर लखजीत सिंह ने उसके साथ मार पिटाई व गाली गलौच की। मौके पर अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर उसे छुड़वाया। वहीं एसमएमओ ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को आश्वासन देकर अस्पताल का गेट खुलवाया। मामले में समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
एसएमओ रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि सुबह अस्थाई रूप से नियुक्त महिला सफाई कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने कि शिकायत मिली थी। उन्होंने महिला के परिजनों को समझा बुझाकर गेट खुलवा दिया था। बाकी यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में दे दिया गया है, जांच की जा रही है।