कॉलेज तो शुरू कर दिया, लेकिन स्टॉफ नहीं
छात्राओं ने सीएम विंडो में दी शिकायत
कैसे बढ़ेंगी बेटियां
फोटो संख्या-46
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। सरकार द्वारा इसी सत्र से शुरू किए गए महिला कॉलेज में अभी तक स्टॉफ की नियुक्ति नहीं हुई है। जिस कारण परेशान छात्राओं ने शनिवार को सीएम विंडो पर शिकायत देकर अध्यापक की नियुक्ति की मांग की है। छात्रा नवजोत कौर, सिमरनजीत कौर, कैफी, वंशिका, जसप्रीत कौर ने आज सीएम वीडो पर शिकायत करने के साथ साथ एसडीएम गुहला संजय कुमार को भी एक पत्र सौंप महिला कालेज में जल्द से जल्द अध्यापक नियुक्त करवाने की मांग की। छात्राओं ने बताया कि चीका महिला कालेज में 448 छात्राओं ने दाखिला लिया है, लेकिन कालेज में पर्याप्त स्टाफ ही नहीं है। छात्राओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब सरकार स्टाफ का प्रबंध ही नहीं कर सकती तो कालेज खोलने का औचित्य ही क्या रह जाता है। छात्राओं ने कहा कि सरकार या तो कालेज में जल्द से जल्द स्टाफ का प्रबंध करने वर्ना उन्हें सड़कों पर उतरकर प्रदर्शीन करना पड़ेगा।
कालेज में स्टाफ की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को पहले ही लिखा जा चुका है। कई विषयों के लिए स्टाफ आ चुका है बाकी विषयों के लिए भी जल्द ही नियुक्तियां होने का आशा है।
वीके मोदगिल, प्रिंसिपल महिला कालेज चीका।