फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में ना रोजगार है ना नौकरी है, कानून व्यवस्था ठप्प पड़ी है

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय ने गोहाना की सम्मान रैली के लिए दिया न्योता
विज्ञापन

कहा-पहले पार्टी को लोग लठदल कहते थे, लेकिन आठ सितंबर को बंद में शालीनता का परिचय दिया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड स्थित आरकेएम पैलेस में इनेलो के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला 25 सितंबर को गोहाना में आयोजित होने वाले सम्मान दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर समारोह की तैयारियों पर चर्चा कर इसे सफल बनाने के लिए मेहनत करने का आग्रह किया। पहले लोग इनेलो को लठदल कहते थे, लेकिन आठ सितंबर को इनेलो के आह्वान पर आयोजित हरियाणा बंद पर कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर अपील ने कार्यकर्ताओं की शालीनता का परिचय दिया है। इससे अब व्यापारी भी यह कहने लगे हैं कि आने वाली सरकार में यदि कोई उनका भला कर सकता है तो वह इनेलो ही है।
बैठक में मौजूद सभी इनेलो कार्यकर्ताओं से अभय चौटाला ने कहा कि ताऊ देवीलाल गरीबों और किसानों के मसीहा थेे। उनके राजनीति में आने के बाद ही हरियाणा की आम जनता को विधानसभा और लोकसभा में बतौर एमएलए और एमपी बनने का मौका मिला। सभी कार्यकर्ता इस समारोह को सफल बनाने के लिए गांव में जाकर एक एक व्यक्ति से संपर्क कर इसके लिए न्योता दें। अभय ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर किसानों का कर्ज चाहे 10 हजार हो या 10 लाख, उनका पूरा कर्जा माफ किया जाएगा।
विज्ञापन

अभय ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने के बाद बिजली के बिलों को भी आधा किया जाएगा, बेरोजगारी भत्ता 15 हजार रुपये व बुजुर्गों की पेंशन 2500 रुपये की जाएगी। इसके साथ ही गरीब कन्या के विवाह के लिए पांच लाख रुपये की राशि कन्या दान के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, बलवान कोटड़ा, जिलाध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा, पूर्व विधायक रामपाल माजरा, रामफल मलिक खुराना, बूटा सिह, धर्मपाल छौत आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें