फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ानी को तरस रही है शहर की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी को तरस रही है शहर की सरकार
विज्ञापन

नगर परिषद भवन में बीस दिनों से पेयजल संकट, खराब हुई मोटर को ठीक करवाने की नहीं उठाई जा रही जहमत
हर रोज फायर बिग्रेड से भर रहे परिषद भवन में सभी टंकिया, शौचालयों की हालत भी हुई खस्ता, नहीं है पानी, परेशानी
कर्मचारियों, अधिकारियों क अलावा शहर से आने वाले लोगों को हो रही हैं परेशानियां
फोटो नंबर-01 से 04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दिन नया है लेकिन कहानी वही है। यह वाक्य नगर परिषद पर एकदम सटीक बैठता है, क्योंकि यहां पर आने वाले लोगों के लिए दिन तो नया होता है। लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर कहानी बिल्कुल वही पुरानी होती है। नगर परिषद के कर्मचारियों व अधिकारियों सहित यहां आने वाले लोगों को पीने के पानी की सुविधा तक नहीं मिल रही है। जिससे शहर की सरकार को पानी की दरकार है। सरकार पीने के पानी के लिए तरस रही है। नगर परिषद में पिछले 20 दिनों से पानी की मोटर खराब हो चुकी है। जिसे ठीक करवाने के लिए कोई जहमत नहीं उठाई जा रही है। जिससे यहां पर अपने कार्यों केे लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी पिलाने का हुक्म बजाने वाले कर्मचारियों के लिए संकट बना हुआ है। साहब लोग आकर पानी मांगते हैं। कर्मचारी बेचारे पानी लाएं तो लाएं कहां से?
शौचालयों की हालत भी हुई खस्ता, नहीं है पानी, परेशानी : यहां पर पीने के पानी के साथ परिषद में स्थित सभी शौचालयों की हालत भी खस्ता हो चुकी है। यहां पर भी पानी का अभाव है। शौचालयों में पानी नहीं होने के कारण इसके हालात बद से बदतर हो चुके है। यहां पर पानी नहीं होने से सफाई कर्मचारी इनमें सफाई तक नहंी कर पा रहे है।
विज्ञापन

हर रोज फायर बिग्रेड से भर रहे परिषद भवन में सभी टंकियां : परिषद में लगी मोटर खराब होने के कारण यहां पर हर रोज फायर बिग्रेड से परिषद की सभी टंकियों को भर रहे है। फायर बिग्रेड के एक कर्मचारी ने बताया कि यहां पर वे पिछले 20 दिनों से स्पेशल पानी भरने के लिए आ रहे है। लेकिन परिषद के अधिकारियों द्वारा यहां की खामी को ठीक नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। पहले पता लगाया जाएगा कि समस्या किस कारण से है। इसके बाद इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें