फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा बने मंडी आढ़ती एसोसिएशन सीवन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार शर्मा बने मंडी आढ़ती एसोसिएशन सीवन के प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। मंडी आढ़ती ऐसोसिएशन सीवन की एक बैठक बाबा नारायण दास सत्संग भवन में संपन्न हुई। इसमें मार्केट कमेटी सीवन के पूर्व चेयरमैन राजकुमार शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव भूषण मिड्ढा ने किया और जसबीर गुर्जर ने उनके नाम का अनुमोदन किया। इसके अतिरिक्त उप-प्रधान नीरज गंभीर, कैशियर रामपाल बंसल, सचिव कृष्ण राणा को चुना गया। मंडी ऐसोसिएशन ने सीवन गौशाला को 1 लाख 11 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर पैक्स चेयरमैन व सीवन के प्रमुख समाजसेवी अमरेंद्र खारा, श्रवण सरदाना, पूर्व प्रधान जसबीर गुर्जर, भूषण मिड्ढा, जितेंद्र सरदाना, सतीश बंसल, हेमंत बंसल, अनिल राणा, विवेक गोयल, राजेश सिंगला, त्रिलोकी नाथ, ईश्वर चंद, गोल्डी राणा, कृष्ण बंसल, विजय व अशोक सहित काफी आढ़ती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें