फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में बनी तीसरी एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी।
अनाज मंडी पूंडरी में दो एसोसिएशन से अलग होकर एक तीसरे गुट ने ढुल ट्रेडिंग कंपनी के सुनील ढुल रमाणा को अपना प्रधान चुन लिया। इससे पहले भी गत वर्ष मंडी में दो एसोसिएशन बनी हुई थी। जिसमें से अनाज मंडी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन द्वारा पहले ही बाबू राम उर्फ रूप चंद को दोबारा फिर सर्वसम्मति प्रधान नियुक्त कर दिया था। उसके बाद शुक्रवार को अनाज मंडी एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें प्रवीण गर्ग को भी सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। इसके बाद मंडी के कुछ आढ़ती ऐसे थे, जो मंडी में एक ही प्रधान चुनने जाने के हक में थे और उनके द्वारा एक एसोसिएशन बनाए जाने के लिए प्रयास भी किया गया। जिसमें सफलता नहीं मिली। शनिवार को हुई बैठक में पूर्व प्रधान रामपाल बरसाना ने सुनील ढुल के नाम का अनुमोदन किया। जिस पर सभी ने सहमती प्रकट कर दी। बैठक में पूर्व प्रधान रामपाल टाया, बलदेव चोरकारसा, धनपत सिंह, अमरनाथ फौजी, कर्मबीर सिंह, रामपाल बरसाना, राजेंद्र शर्मा, संजय, जोगिंद्र सिंह, कर्मसिंह मोहना, दिनेश पूर्व सरपंच, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र टाया, रींकू टूरण, सरदारा टाया, राजेश कुमार व कृष्ण लाल गर्ग भी मौजूद थे।

अनाज मंडी में बनी तीसरी एसोसिएशन
सुनील ढुल रमाणा को सर्वसम्मति से चुना प्रधान
फोटो संख्या-23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें