फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फरवरी की रैली में उमड़ेगा सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
25 फरवरी की रैली में उमड़ेगा सैलाब
विज्ञापन

पाई। कांग्रेस वरिष्ठ नेता व समाजसेवी सतबीर भाणा ने कहा कि 25 फरवरी को पूंडरी में होने वाली परिवर्तन रैली में खूब जन सैलाब उमड़ेगा और प्रदेश में परिवर्तन की लहर पैदा कर देगी। भाणा ने कहा कि आम जनमानस पर हो रहे सरकारी अत्याचार से जनता की कमर टूट चुकी है और वह मौजूदा सरकार की नींव हिलाने को पूरी तरह तत्पर है। भाजपा के खोखले वादे जग-जाहिर हो चुके हैं। उनका जातिवाद और धर्मवाद का राजनीति खेल समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में भाजपा द्वारा जिन विकास कार्यों का श्रेय लिया जा रहा है, वह सब पहले से ही कांग्रेस सरकार द्वारा चालू किये हुए हैं। 25 फरवरी की रैली की अध्यक्षता कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता व कैथल से मौजूदा विधायक चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला करेंगे। इस दौरान धर्मा नंबरदार, सतबीर बनवाला, टेका बनवाला, सुरेंद्र बनवाला, मोनी मिस्त्री, हरपाल बनवाला, रामस्वरूप नैन, दीपक टयोंठा, रोहतास ढुल, सुशील शर्मा, हरदीप ढुल, डॉ विजेंद्र राणा, होशयार सिंह, कर्म सिंह, मोहन बनवाला व अन्य साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें