फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे से सरकारी स्तर पर मनाई जाएगी महापुरुषों की जयंती: पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। श्री रैदास तख्त पर संत शिरोमणी रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। रैदास तख्त के वार्षिक उत्सव में प्रदेश के विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं के अलावा प्रदेश भर से प्रतिनिधि पहुंचे। वार्षिक समारोह में प्रदेश परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पूर्व राज्य सभा सदस्य ईश्वर सिंह, सीएम ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, बसपा नेता पूर्व मंत्री कृपा राम पूनियां, डा. एमएल रंगा, इनेलो नेता अशोक शेरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक ढांड, भाजपा नेता अजीत चहल सहित करीब-करीब तमाम राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन

आयोजक संत शिरोमणि गुरू रविदास सभा अध्यक्ष डा. प्रीतम कौलेखां ने भक्ति आंदोलन को लेकर पिछले कई वर्षों से चलाए जा रहे कार्यक्रमों का सिलसिलेवार उल्लेख किया। मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि कमजोर वर्गों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर आयोजित करने की अधिसूचना जारी की जा रही है। इस अवसर पर मा. जोगी राम, रामकुमार धानियां, धर्मपाल जैष्ठ, डीएसपी सुभाष भुक्कल, परमजीत विर्क, कुलदीप सिंह बिढैण, राममेहर दुब्बल, संजय सिंगला, सरपंच जसविंद्र सिंह, कर्मबीर भुक्कल, ओमप्रकाश पातलान, सरपंच सीता देवी, सुभाष धनौरी, हरवीर शास्त्री, दिलीप सिंह, महेश चंद, दलजीत मेहरा, रोशन लाल, मा. जिले सिंह भुक्कल, महेंद्र धानियां, महावीर पठानियां, एड. राजेश कुमार, रमेश चंद आदि मौजूद रहे। मंच संचालन रणबीर धानियां और राजेश जैष्ठ ने बखूबी निभाया।
विज्ञापन


सरकारी स्तर पर मनाई जाएगी महापुरुषों की जयंती : पंवार
कलायत में संत शिरोमणी रविदास जयंती धूमधाम से संपन्न
फोटो नंबर- 37, 38, 39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें