फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जनवरी तक रह सकता है कोहरे का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सात जनवरी तक रह सकता है कोहरे का प्रकोप
विज्ञापन

तीसरे दिन भी दर्शन नहीं हुए सूर्यदेव के आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
कलायत। पूरा दिन भारी ठंड व धुंध के कारण सामान्य जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा। दिन के समय में भी दृश्यता केवल आधा मीटर ही थी। दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए पर आधे घंटे के बाद ही धुंध पहले से भी अधिक गहरा गई। भारी धुंध के कारण वाहन रेंग रेंग कर चलने पर मजबूर थे। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि मौसम के मिजाज में अभी कोई परिवर्तन की संभावना नही है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों में हाड़ कंपा देने वाली शीत लहर, पाला व भारी धुंध की प्रबल संभावना है। पश्चिमी हरियाणा में तो पाला पडने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से भी कम जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में गहन धुंध की स्थिति हो वहां पाला पडने की संभावना क्षीण हो जाती है। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी तक सुबह के समय में धुंध की स्थिति यथावत बनी रहेगी। 5 जनवरी से तापमान में और गिरावट आऐगी। 7 सबसे ठंडा दिन रह सकता है उस दिन न्यूनतम तापमान 4 से कम पहुंच सकता है। भारी ठंड व शीतलहर के कारण से जनमानस व पशुओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि पड़ रही धुंध गेहूं की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। मौसम की इस स्थिति में गेहूं का फुटाव बहुत अच्छा होगा जो पैदावार बढ़ाने में सहायक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें