एसपी ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
पुलिस द्वारा किया गया वाहन चालकों को जागरुक
सावधानी से टाली जा सकती हैं दुर्घटनाएं-एसपी आस्था मोदीकैथल। सड़क सुरक्षा संगठन द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में छोटू राम चौक पर रिफ्लेक्टर लगाकर व वाहन चालकों को नववर्ष पर गुलाब का फूल देकर बधाई दी। जिसमें एसपी आस्था मोदी मुख्यतिथि रही। उन्होंने कहा कि वाहन चालक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। विशेष रुप से कोहरे के समय में आवेरटेक करते समय जरुर ध्यान दें। क्योंकि कोहरे में सामने से कुछ ज्यादा नजर नहीं आता, ओवरटेक करते समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। साथ ही अपने वाहनों पर नियमानुसार रिफ्लेक्टर आदि लगवाकर रखें। जिससे अंधेरे व कोहरे में इनके माध्यम से सामने से आने-जाने वाले वाहनों का आभास हो सके। सावधानी से ही दुर्घटनाएं टाली जा सकती हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर तरूण सैनी व मनदीप सिंह ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने वाहन चालकों को ट्रेफिक नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदान डा. मदन खन्ना, उपप्रधान ओमप्रकाश मडाड़, वाईस चेयरमैन राम सिंह,मीडिया सचिव लाजपतराय सिंगला, रूलदु राम, यशवीर आर्य, तेजिंद्र भाटिया, जयपाल तारागढ़, चांदी राम, सुमीत बंसल, मनोहर लाल, नरेंद्र, सतनारायण, संजीव, शमशेर, धमीजा, विनोद व संदीप कुमार मौजूद रहे।