कांग्रेस ने देश को लूटा, भाजपा भी उसी नक्शे कदम पर चल रही
पाई। सर्वहित पार्टी के जिला अध्यक्ष जसबीर तंवर के नेतृत्व में हल्के के विभिन्न गांवों में बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दे को लेकर सर्वहित यात्रा निकाली गई। जसबीर तंवर ने हल्के में 5 जनसभाओं को संबोधित किया और कहा कांग्रेस पार्टी ने देश को लूटा और अब बीजेपी भी अपने वायदों से भाग रही है । उन्होंने सभी से अपील की कि वे सर्वहित पार्टी से जुड़े और हरियाणा प्रदेश से मिट रहे भाईचारे को बचाने ओर किसान की दुर्दशा सुधारने के लिए पार्टी का साथ दे और सदस्य बने। यात्रा क्योड़क पंचायत घर से शुरू हुई। उसके बाद टीक को होते हुए ढांड, शकरा, आंहु, रसीना, हाबड़ी, बरसाना, भाणा, गांव पाई में भारी जनसभा के साथ समापन हुई। अगली यात्रा तीन दिसंबर को कलायत हल्के से निकाली जाएगी। यात्रा में पूंडरी के अध्यक्ष सुशील टाया और उपाध्यक्ष देवव्रत राणा और पूंडरी हल्के की लगभग 200 मोटरसाइकिलों पर 400 युवाओ ने भाग लिया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले 10 वर्ष कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को लूटने के सिवाए कोई कार्य नहीं किया।