फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ मैप से स्वच्छ होगा अब कैथल शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वच्छ मैप से स्वच्छ होगा अब कैथल शहर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में गंदगी के उठाने में हो रही देरी से अब लोगों को नहीं जूझना होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के सहयोग से एक योजना बनाई गई है। जिसमें कंप्यूटर कंपनी के साथ किए गए करार के तहत गंदगी को उठवाने में आपका मोबाइल आपकी मदद करेगा। इसके लिए अब बस आपको ये करना होगा कि गंदगी का फोटो खींच कर मोबाइल में अपलोड किए गए स्वच्छ मैप पर अपलोड करना होगा। बाकि का काम मोबाइल अपने आप कर देगा। पूरी प्रक्रिया के तहत 7 दिन में यदि गंदी का उठान नहीं हुआ तो यह फोटो सीधा डीसी के मोबाइल में पहुंच जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को लापरवाही पर जवाब देना होगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय के सहयोग से नगर परिषदों में लागू की जा रही योजना के तहत कैथल नगर परिषद भी अब स्वच्छ मैप योजना लागू होने जा रही है। इसके लिए आने वाले सप्ताह में ही अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी। नगर परिषद के सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर्स की ट्रेनिंग का काम पूरा हो चुका है। अब विधिवत तौर पर इसकी शुरुआत भर की देर है।
विज्ञापन

ऐसे काम करेगी योजना
मोबाइल में स्वच्छ मैप के नाम से एक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद जहां भी गंदगी होगी, वहां खड़े होकर मोबाइल से फोटो खींच कर इस सॉफ्टवेयर में अपलोड करें। यह फोटो समय व स्थान के साथ सीधा उस क्षेत्र के सफाई सुपरवाईजर के पास पहुंच जाएगी। जिसे 2 दिन के अंदर-अंदर इस गंदगी को हटाना होगा। यदि उसने ऐसा नहीं करवाया तो फिर यह फोटो सफाई इंस्पेक्टर के पास पहुंच जाएगी। इस तरह से ईओ, फिर 7 दिन बाद डीसी और अंतत: मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी सूचना पहुंच जाएगी। बाद में देरी पर संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को जवाब देना होगा। इतना ही नहीं कर्मचारियों को वहां से सफाई करवाने के बाद उसी स्थान का फोटो फिर से अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

जीपीएस सिस्टम से जुड़ा है सिस्टम, जगह अपने आप होगी अपडेट :- योजना में मोबाइल सॉफ्टवेयर को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा गया है। जो भी व्यक्ति जहां खड़ा होकर फोटो खींचने के लिए सॉफ्टवेयर खोलेगा, उसमें जगह अपने आप पता चल जाएगी। फिर संबंधित जगह का फोटो स्थान के हिसाब से उस वार्ड या नगर परिषद के इलाके के सफाई सुपरवाईजर तक पहुंच जाएगा।नगर परिषद के ईओ विक्रम सिंह ने कहा कि सभी नगर परिषदों में यह योजना लागू की जानी है। जैसे ही आदेश आएंगे, उसी अनुसार इस योजना के तहत काम शुरू कर दिया जाएगा। शहर में वैसे भी सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपायुक्त के आदेशानुसार शहर में नियमित तौर पर सफाई की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें