एचटेट की फीस बढ़ौतरी का विरोध किया
कैथल। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य उपप्रधान गौरव शर्मा, जिला प्रधान सुरजीत व जिला उपप्रधान सौम्या ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा एच टैट के शुल्कों में भारी बढ़ोत्तरी किए जाने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। हरियाणा सरकार फीस बढ़ाने के इस फैसले को तुरंत वापिस ले। एसएफआई नेताओं ने कहा कि एच.टैट परीक्षा के लिए शुल्कों में कई गुणा बढ़ोतरी करके हरियाणा सरकार ने अपना असली चरित्र दिखब्दिया है। यह लफीस बढ़ोतरी पूरी तरह से नाजायज है। भाजपा सरकार ने फीसों में वृद्धि करके पहले से ही बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं की मजबूरी का फायदा अपनी आर्थिक लूट बढ़ाने के लिए किया। सरकार के इस फैसले का एसएफआई की और से तब तक विरोध किया जाएगा जब तक सारी फीस बढ़ोतरी वापिस नहीं ले ली जाती है। उन्होंने आगे बताया कि गत विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बेरोजगार युवाओं को प्रतिवर्ष 2 लाख पक्की नौकरियों के सपने दिखाए थे। सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा सरकार युवाओं से विश्वासघात करने में लगी हुई है।