फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों की बजाए अब विकसित हलको में होगी गुहला की गिनती: बाजीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ों की बजाए अब विकसित हलको में होगी गुहला की गिनती: बाजीगर
विज्ञापन


गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हलका गुहला में विकास का पहिया प्रदेश के दूसरे हलको से अधिक तेजी से घूम रहा है। गुहला में ऐसा कोई गांव नहीं है जहां विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये की ग्रांट ना दी गई हो। वे शुक्रवार को गांव हेमू माजरा में ग्रामीणों की एक विशाल सभा को संबोधित कर रहे थे। बाजीगर ने कहा कि पिछली सरकारों में गुहला की गिनती पिछड़े हलकों में होती रही है, जिसके जिम्मेवार यहां के चुने गए नुमाइंदे है। इन नेताओं ने गुहला हलका की जनता की समस्याओं को नहीं समझा और उसे दूर करने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को जनता की फिक्र कम अपने परिवारों की ज्यादा थी। बाजीगर ने कहा कि हलके की जनता ने उन्हें पहली बार सेवा का मौका दिया है और वे इस मौके का जाया नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्लान में हलके में े विकास के इतन कार्य करवा देंगे जितने दूसरे सारे विधायकों ने मिलकर भी नहीं करवाएं होंगे। इस मौके पर विधायक ने हेमू माजरा के विकास के लिए बीस लाख रुपये की राशी देने की घोषणा भी की। इसके बाद विधायक ने गांव खरकड़ा में भी एक सभा को संबोधित किया और वहां पर विकास कार्यों के लिए राशी देने की घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ सरपंच एसोसिएशन के प्रधान व माजरी के सरपंच सतबीर सिंह, अगोंध के सरपंच बृषपाल राणा, सुल्तानियां के सरपंच मेजर सिंह, हेमू माजरा के सरपंच भीरा राम, दवेंद्र सिंह थे बुटाना, प्रगट सिंह लंडाहेड़ी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

गांव हेमू माजरा व खरकड़ा में विकास कार्यों के लिए दी लाखों रुपये की ग्रांट
फोटो संख्या-34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें