फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद का मीरी पीरी मेडिकल कालेज जल्द शुरू होगा: बलदेव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद का मीरी पीरी मेडिकल कालेज जल्द शुरू होगा : बलदेव सिंह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के उपप्रधान बलदेव सिंह केसपुर ने कहा कि शाहबाद का मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू होगा। प्रदेश सरकार से बातचीत चल रही है। दो माह तक मेडिकल कालेज शुरू करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कैथल में महाकवि भाई संतोख सिंह की ऐतिहासिक हवेली को भी एसजीपीसी अपने अधीन लेगी। इसकी प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। बलदेव सिंह एसजीपीसी की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित गुरमत समागम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में सिटी स्कैन, डायलीसिस और गायनी वार्ड की सुविधा शुरू हो गई। मरीज मात्र 20 रुपये की पर्ची पर अपना इलाज करा सकते हैं। एसजीपीसी ने कैंसर पीड़ित मरीजों को भी 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद सुविधा शुरू की है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ने हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में गुरमत समागम करने की प्रोग्राम चलाया है ताकि समाज को सिख गुरुओं की कुर्बानियों और इतिहास बारे बताया जा सके। इसी कड़ी में एसजीपीसी ने रविवार को कैथल, रतिया और करनाल में प्रोग्राम आयोजित किए हैं। इस मौके पर एसजीपीसी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष व मैंबर शरणजीत सिंह सौथा, सुखबीर सिंह मांडी, एसजीपीसी मेंबर हरभजन सिंह, बलदेव सिंह खालसा, प्रो. सुरेंद्र सिंह व गुरचरण सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन



‘विभिन्न भाषाओं का संग्रह है भाई संतोख सिंह की रचनाएं’
कैथल।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में महाकवि भाई संतोष सिंह की याद में महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। सिख समाज और संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब से जोड़ने के लिए हरियाणा पंजाब और श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए प्रसिद्ध रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माथा टेका और शबद कीर्तन सुना। एसजीपीसी अमृतसर के उपप्रधान बलदेव सिंह केसपुर ने गुरुमत समागम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज के समागम का मुख्य उद्देश्य गुरमत प्रचार करना है। भाई संतोख सिंह ने इसी धरती पर श्री गुरु नानक प्रकाश, श्री गुरप्रताप सूरज ग्रंथ, गरब गंजनी टीका की रचना की है।
विज्ञापन

रणजीत सिंह मसकीन, फतेहगढ़ गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी भाई हरपालसिंह व पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला से आए डा. परमजीत सिंह ने भी संगत को भाई संतोख सिंह व गुरुओं के इतिहास से अवगत कराया। श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी शबद कीर्तन किया। धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य भाई भगत सिंह, गुरपाल सिंह सिख मिशन हरियाणा के इंचार्ज मंगप्रीत सिंह ने भी गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल अमरजीत कौर ढिल्लों, प्रो. सुरेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, गुरदीप सिंह, विक्रमजीत सिंह, कश्मीर सिंह, सुखविंद्र सिंह, सलिंद्र सिंह, दवेंद्र सिंह व बलदेव सिंह चीमा मौजूद थे।

शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के उपप्रधान बोले
महाकवि भाई संतोख सिंह की हवेली को अधीन लेगी एसजीपीसी
फोटो संख्या-4, 5 व 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें