फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अध्यापक देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आज अध्यापक देंगे धरना
विज्ञापन

कैथल। शिक्षक संघर्ष समिति कैथल की आपात बैठक जय प्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में हनुमान वाटिका में हुई। जिसमें गुहला प्रशासन द्वारा शिक्षकों की गिरफ्तारी की निंदा की गई और फैसला लिया गया कि 30 अक्टूबर को जिला सचिवालय पर सुबह से धरना देकर दोपहर बाद जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान विजेंद्र मोर व राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव शमशेर कालिया ने कहा कि यदि प्रशासन ने अध्यापकों से 6-6 मास तक जन सेवा सर्वे करवाने के लिए अध्यापकों पर जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की तो आने वाले समय में आंदोलन को विस्तार रूप देते हुए स्कूल प्रबंधक समिति और पंचायतों से सहयोग लिया जाएगा और आंदोलन को जोरदार तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा जिसकी भी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान ओम पाल भाल, मनोज खरब, रामफल दयोरा, कृष्ण आर्य, गुलाब सिंह, कुलदीप माजरा, संदीप शर्मा, जसविंदर चहल, मनोज नैन व आशीष यादव ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें