फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहला के अध्यापकों ने एसआरडीबी सर्वे का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला के अध्यापकों ने एसआरडीबी सर्वे का किया बहिष्कार
विज्ञापन

किसी भी अध्यापक ने नहीं लिया सर्वे का सामान
सर्वे में लगाई गई डियूटी के विरोध में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञज्ञपन
गुहला-चीका। एसआरडीबी जन सेवा के सर्वे में लगाई गई डियूटी का आज खंड गुहला के शिक्षकों ने विरोध किया और तहसील कार्यालय में से मिलने वाले सर्वे के सामान को लेने से मना कर दिया। सर्वे में लगाई गई डियूटी को हटाने के लिए शिक्षकों ने नायब तहसीलदार गुहला दिलावर सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने से पूर्व शिक्षकों ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ खंड गुहला के प्रधान सुरेश द्रविड़ ने कहा कि सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत शिक्षकों को गैर जरूरी कामों में लगा कर शिक्षा का भट्टा बैठने पर तुली हुई है। द्रविड़ ने कहा कि सर्वे का यह कार्य लंबे समय तक चलेगा। ऐसे में इस कार्य में लगे शिक्षक बच्चों को कब और कैसे पढ़ा पाएंगे। सभी शिक्षकों ने आज सर्वे का विरोध किया और दिए जाने वाले सामान को लेने से मना कर दिया। इस अवसर पर राम पाल, कश्मीर सिंह, बलबीर सिंह, भपेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, गुरदेव सिंह, मुकेश, बलकार सिंह व अशोक कुमार सहित दर्जनों अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें