अध्यापकों ने किया सर्वे के लिए जबरदस्ती करने का विरोध
कैथल। जन सेवा सर्वे कार्य को करवाने के लिए प्रशासन द्वारा वीरवार को जबरदस्ती सामान उठवाये जाने की कोशिश का सभी शिक्षकों ने मिलकर विरोध किया। अध्यापकों न सामान उठाने से मना करते हुए जन सेवा सर्वे के कार्य का पूर्ण रुप से बहिष्कार किया और पंचायत भवन कैथल में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया।
धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जसवीर सिंह व जिला सचिव जरनैल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार जानबूझकर सभी सरकारी विभागों को बर्बाद करने पर तुली हुई है ताकि उनके अपने चहेतों को ओने पौने दामों में सरकारी विभागों को बेचा जा सके। रोडवेज का कर्मचारी इनकी इन्हीं नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलनरत है, बिजली विभाग के कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, पब्लिक हेल्थ विभाग को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, नगरपालिका मैं महीनों तक वेतन नहीं दिया जा रहा।
अध्यापक, छात्र हित में जन शिक्षा को बचाने के लिए अपने आंदोलन को जिस तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं वह बधाई के पात्र हैं और सर्व कर्मचारी हरियाणा जिला प्रशासन की तरफ से अध्यापकों के खिलाफ की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का डटकर विरोध करेगा और अध्यापक संगठनों का पूर्ण सहयोग करेगा। धरने को शिक्षक नेता विजेंद्र मोर,रामपाल शर्मा, शमशेर कालिया ,जगजीत फौजी ,सरदूल सिंह,राजेश बेनीवाल, दलसिंह, पब्लिक हेल्थ के जिला प्रधान ओमपाल भाल, शिव दत्त, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन के सुरेश शर्मा सतबीर सैनी और विमल कुमार ने रोडवेज कर्मचारी यूनियन के राजकुमार नेपेवाला और कृष्ण कुमार, नगर पालिका कर्मचारी यूनियन की तरफ से शिवचरण, कृपाल सिंह ने भी धरने को संबोधित किया।
पंचायत भवन में दिया धरना
फोटो संख्या-39