फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस हजार आबादी वाले सीवन क्षेत्र को गैस एजेंसी की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चालीस हजार आबादी वाले सीवन क्षेत्र को गैस एजेंसी की दरकार

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला स्कीम के तहत गैस कनेक्शन तो दे दिए। लेकिन 40 हजार की आबादी वाले कस्बा सीवन क्षेत्र में गैस एजेंसी न होने के कारण क्षेत्र वासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके तहत कुल 46 गंाव आते है। लोगों को सिलेंडर लेने के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ रहा है और इस कारण से उन्हें आर्थिक हानि भी होती है और समय भी खराब होता है। कैथल की नीलम गैस एजेंसी की ट्राली सप्ताह में दो दिन के लिए कस्बा में सिलेंडर सप्लाई करने के लिए आती है। जब ट्राली आनी होती है सुबह पांच बजे से ही लोग सिलेंडरों की लाईन लगाना भी शुरू हो जाती है। सिलेंडरों की सप्लाई कम आने के कारण कतार में सिलेंडर अधिक होते हैं तो बहुत से लोगों को खाली हाथ भी लौटना पड़ता है। सीवन में गैस एजेंसी होने की मांग बहुत पुरानी है परंतु अभी तक पूरी नहीं हुई है। सीवन कहने को आदर्श गांव है परंतु समस्याएं बहुत अधिक हैं। जिला कैथल के गांव क्योडक़ में तो गैस एजेंसी बन गई है और वहां पर वितरण भी शुरु हो गया है परंतु सीवन के लोगों के हाथ में अभी भी निराशा है। ग्रामीणों की मांग है कि सीवन में भी जल्द से जल्द एक गैस एजेंसी खोली जाए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें