फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी सुनकर करुण पुकार सांवरा आएगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मेरी सुनकर करुण पुकार सांवरा आएगा...
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा निकाली जा रही प्रभात फेरियों की शृंखला में शनिवार को सुमेर सिंह सैनी के निवास स्थान चंदाना गेट से प्रभात फेरी निकाली गई। इसका शुभारंभ सुमेर सिंह सैनी ने श्री कान्हा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभात फेरी चंदाना गेट के साथ लगती विभिन्न गलियों में श्री कान्हा के भजनों का गुणगान एशवं हरिनाम के जयकारे लगाते हुए निकली। प्रभात फेरी के पहुंचने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे थे और पालकी में बैठे श्री कृष्ण का स्वागत फूलों की वर्षा व मफिरनी, घेवर, फल व मिठाइयों के साथ भोग लगाकर कर रहे थे। सुमेर सिंह सैनी के निवास स्थान पर प्रभात फेरी के वापस पहुंचने पर संकीर्तन किया गया। सुजीत कपूर ने श्री गीता के 12वें अध्याय का पाठ किया। डा. इन्द्र ने गुरू वंदना मैं बलिहारी जावां तेरे, सतगुरु आ गए मेरे नेड़े, रसिक रामलाल कालरा ने ‘मेरी सुनकर करुण पुकार सावरा आएगा गीत गाया। पारस गाबा, अंकित धीमान, जगदीश कालरा ने भजन गाए। संकीर्तन संचालक सुजीत कपूर ने महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के आशीर्वचनों की जानकारी दी। संगठन सचिव सुषम कपूर ने बताया कि 30 जुलाई की प्रभात फेरी गुरविन्द्र मल्होत्रा के निवास स्थान कोठी नंबर 1284 हुडा सेक्टर-19, पार्ट 1 पर निकाली जाएगी। इस अवसर पर राजेश शर्मा, राजेश बंसल, सन्नी चुघ, प्रभा पाठक, प्रेम पाठक, विनोद शर्मा, राकेश गोयल, राजेंद्र अरोड़ा, वर्षा रानी, संजय सेतिया, राजेश डोलिया, शिव गर्ग, सुरेश डालिया, महेन्द्र जिंदल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


लगन हरि से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा
सीवन। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति सीवन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां निकालने का क्रम जारी है। यह प्रभातफेरियां 15 जुलाई से आरंभ हुई थी व इनका समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर होगा। शनिवार की प्रभातफेरी पाला राम कश्यप के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। प्रभातफेरी में भजन गायकों ने भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कई भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भजन गायक सोनू मुंजाल ने लगन हरि से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा को सुनाकर अपनी प्रभातफेरी में हाजिरी लगवाई। प्रधान संजय आहूजा ने बताया कि 30 जुलाई की प्रभातफेरी गिरधारी गंभीर व 31 जुलाई की प्रभातफेरी अमित तनेजा के निवास स्थान पर होगी। इस अवसर पर संजय आहूजा शंटी, सुरेश सरदाना राजू व रामकुमार नंदू , डिम्पी रहेजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें