फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा रिहायशी कालोनी में दिन में जलती हैं लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा रिहायशी कालोनी में दिन में जलती हैं लाइटें
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी में एकमात्र हुडा रिहायशी कालोनी में दिन में भी लाइटें जली रहती है, जिससे काफी लाइट की बर्बादी होती है। सीएम विंडो में दी शिकायत में रणदीप टाया हुडा निवासी ने आरोप लगाया कि बार-बार नगरपालिका सचिव व अन्य अधिकारियों से भी लिखित में शिकायत करने के बाद समस्या जस की तस बनी हुई है। जब किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने मजबूरन सी.एम. विंडो का सहारा लेना पड़ा। यहां जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। सड़कें टूटी-फूटी पड़ी है, पार्कों की काफी दुर्दशा बनी हुई है। नगर पालिका सचिव निशा शर्मा ने कहा कि नगरपालिका के पास कोई भी इलेक्ट्रिशियन नहीं है। हुडा एसोसिएशन के प्रधान व अन्य लोग उनके पास आए थे और उन्होंने ही जिम्मेवारी ली थी कि वे लाइट को आन आफ करवा दिया करेंगे। इसके बावजूद अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो वे पालिका की तरफ से किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगवा देंगे। इसके अलावा समय-समय पर कर्मचारियों के हिसाब से सफाई भी करवाई जाती है और पार्कों की व्यवस्था शीघ्र ठीक करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें