फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवाह के बंधन में बंधे 51 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारत हेल्प मिशन संस्था की ओर से हनुमान वाटिका में सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर 51 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर इनेलो नेत्री कांता चौटाला मौजूद रही।
विज्ञापन

विशेष अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक दिल्लू राम बाजीगर, सुरेश लाला, भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला, शैली मुंजाल, कमलेश वर्मा मौजूद रही। इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों के पहुंचने पर भारत हेल्प मिशन के चेयरमैन मनोज कुमार एवं एमडी परकाशी राणा ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मनोज कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद जोड़ों के विवाह करवाए जाते हैं। अब 51 जोड़ों का यहां विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस दौरान 51 जोड़ो में से 30 जोड़े कार्यक्रम में पहुंचे और दूल्हे पक्ष की तरफ से सभी बरात लेकर पहुंचे। मुख्य अतिथि कांता चौटाला ने कहा कि भारत हेल्प मिशन द्वारा लगातार समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में वह भी संस्था के कार्यों में अपना हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। संस्था द्वारा नवविवाहित जोड़ों को जररूत का सामान भी दिया गया। इस अवसर पर भारत मिशन के डायरेक्टर महिपाल ढुल, डायरेक्टर रिंकू शर्मा, डायरेक्टर सुनील ढुल, सहयोगी रामेश्वर सिरोही, परवीन ढिल्लों, नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार व सोहन पुनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें