फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अरुणाय धाम जा रहे 50 वर्षीय श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक सत्यवान की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
कैथल। गांव क्योड़क के पास नेशनल हाईवे-152 पर कैथल के 50 वर्षीय सत्यवान की शनिवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। परिजनों के अनुसार सत्यवान शनिवार सुबह कैथल से पिहोवा स्थित अरुणाय धाम में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। जब उनका ऑटो क्योड़क गांव से आगे नेशनल हाईवे-152 पर पहुंचा, तभी पिहोवा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया। सत्यवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आसपास के राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें हादसे की जानकारी दी है। वह धार्मिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं।


क्योड़क चौकी प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। कार चालक की तलाश की जा रही है और जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मृतक सत्यवान की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें