कैथल। शक्ति नगर कलायत में चोर एक मकान से 50 हजार रुपये चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नगर निवासी जरनैल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर को सुबह के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से 50 हजार रुपये चोरी कर ले गया। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद