फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विशेष अभियान में किए 90 चालान

Tue, 05 May 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर पुलिस ने 27 अप्रैल से 3 मई तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान में गलत लेन में वाहन चलाने पर 46, नशे में ड्राइविंग के 37, ध्वनि प्रदूषण करने के 6 और लाल-नीली लाइट के दुरुपयोग पर 1 चालान किया गया। पुलिस ने प्रेशर हॉर्न और बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों पर भी कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की हिदायत दी गई। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें