कलायत। राज्य चुनाव आयोग हरियाणा के आदेशों अनुसार शुक्रवार को अंतिम दिन कलायत नगर पालिका मतदाता ड्राफ्ट सूची को लेकर दावे-आपत्तियां और व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने के लिए करीब 50 आवेदन-शिकायतें आई। ड्राफ्ट सूची से जुड़े दावे-आपत्तियों और शिकायतों का दो मई तक निपटान करने के लिए सरकारी कर्मी मतदाताओं का दरवाजा खटखटाएंगे। नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पांच मई तक जिला उपायुक्त के समक्ष अपील की जा सकेगी। डीसी द्वारा 10 मई तक अपील का निपटान किया जाना है। उपरांत 15 मई को कलायत नगर पालिका के सभी 13 वार्डों की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन होगा। सभी 13 वार्डों की मतदाता सूची में 13 हजार 625 वोटर शामिल रहेंगे। इनमें 7217 पुरुष, 6407 महिलाएं और दो अन्य शामिल हैं। संवाद