फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी दफ्तरों में अनिवार्य हुआ 5 मिनट का वाई-ब्रेक

Fri, 12 Dec 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला उपायुक्त की मंजूरी के बाद कैथल जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अब 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’ कार्यक्रम अनिवार्य रूप से शुरू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य कार्यालयों में लगातार बैठकर काम करने से होने वाले शारीरिक व मानसिक तनाव को कम करना है।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुन्तला दहिया ने बताया कि लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने से कर्मचारियों में कमरदर्द, सर्वाइकल और मानसिक थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन्हीं समस्याओं को दूर करने और कर्मचारियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा यह वाई-ब्रेक कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगराधीश गुरविन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए और योग के आसनों व प्राणायाम का अभ्यास किया। लघु सचिवालय के अलावा जिलेभर में स्थित सीएचसी, पीएचसी, जीएडी, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं अन्य विभागों में भी कर्मचारियों को प्रतिदिन यह 5 मिनट का वाई-ब्रेक कराया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. दहिया के मार्गदर्शन में आयुष योग सहायक विरेंद्र आर्य, संदीप सिंह और संजू आर्या द्वारा वाई-ब्रेक के सिलेबस के अनुसार ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, अर्धचक्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए जिला उपायुक्त ने एडीसी कैथल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, ताकि लघु सचिवालय सहित अन्य सभी कार्यालयों में कर्मचारी नियमित रूप से वाई-ब्रेक में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ ले सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें