शर्मा ने भगवान कपिल के दरबार में माथा टेका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्सव रैली में मुख्यमंत्री से कलायत के विकास की पिटारा खुलवा कर रविवार को कलायत पहुंचे पंडित धर्मपाल शर्मा का कलायतवासियों ने अभिनंदन किया। सबसे पहले कपिल मुनि मंदिर में पहुंच कर शर्मा ने भगवान कपिल के दरबार में माथा टेका व भोग लगवाया। उन्होंने कहा कि भगवान कपिल मुनि के आशीर्वाद से ही सब हो पाया है। वे तो केवल निमित्त मात्र थे। कलायत हलका के विकास के लिए वे इंजन नहीं बल्कि रेल का अंतिम डिब्बा हैं जिसमें सभी के लिए जगह है। इस मौके पर उनके साथ पंडित वेद प्रकाश गौतम, कैप्टन राजकुमार, सुरेश राणा, धनराज गर्ग, मैनपाल राणा, रवींद्र धीमान, अजय शर्मा, जिला युवा महामंत्री संजीव राणा, पार्षद राजू कौशिक, विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष धर्मपाल धीमान, बजिंद्र पटवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
आभार प्रकट किया
श्री कपिल मुनि महिला कालेज को मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी कालेज का दर्जा देने की घोषणा किए जाने पर क्षेत्र के लोगों के साथ कालेज प्रबंध समिति, छात्राओं, अभिभावकों व कालेज स्टाफ में प्रसन्नता व्याप्त है। इस संदर्भ में आज प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रधान सुरेश राणा, समिति प्रबंधक कैप्टन राजकुमार, वरिष्ठ उपप्रधान मा.राय सिह, उपप्रधान बीडी बंसल, महासचिव जसवंत भगत, सचिव धनराज गर्ग, कोषाध्यक्ष निशीकांत शर्मा सहित मा. बलबीर सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य मन्नू कपूर मौजूद रहे। प्रधान सुरेश राणा व प्रबंधक कैप्टन राजकुमार राणा ने कहा कि क्षेत्र के लोग जहां दशकों से कलायत में राजकीय महिला कालेज बनवाने की मांग समय-समय पर गठित हुई सरकारों से करते आ रहे थे।