फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

251 गांव में की जाएगी 483 किलोमीटर पाइप लाइन की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण आंचल के सभी घरों में शत-प्रतिशत वैध कनेक्शन किए जाने सुनिश्चित करें। जिला के 269 गांवों के लिए 171 करोड़ 82 लाख रुपये के इस्टीमेट भेजे गए थे, जिनमें से 251 गांव के लिए 117 करोड़ 42 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं, जिसके तहत 483 किलोमीटर की पाइप लाइन डालकर पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह जिला जल एवं सीवरेज बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि 2024 तक जल जीवन के तहत हर घर को नल और हर नल में जल देना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में नल से जल का लक्ष्य 2022 तक पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी जब भी गांव में जाएं तो रूटीन के कार्यों के साथ-साथ यह भी देखें कि प्रत्येक घरों में वैध कनेक्शन हैं। जिन घरों में कनेक्शन नही हैं, उनकी रिपोर्ट विभाग को दें। कोई घर अगर सर्वे के दौरान रह गया है तो उसे भी शामिल करने की आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भवनों, अस्पतालों, बस स्टेंड, सार्वजनिक स्थलों पर दिए जाने वाले पानी के सैंपल लें, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सके।
बैठक में एक्सईएन अभियंता कर्णबीर सिंह ने जिला में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों के बारे में डीसी को विस्तार पूर्वक बताया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 44 हजार198 फंक्शन हाउस ओल्ड टाइप कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत देने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 38 हजार 698 फंक्शन हाउस ओल्ड टाइप कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। जिले में पानी की गुणवत्ता जांच करने की दो लैब कैथल व गुहला में है। वर्ष 2020- 21 में 1985 पानी के स्त्रोत और 6 हजार 899 पानी के सैंपल टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डीसी सुजान सिंह को कैथल में चलाए गए जल जीवन मिशन का पोस्टर भी भेंट किया। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंदर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, महेंद्र सिंह राणा, डॉ. गौरव पूनिया, जिला सलाहकार दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें