फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटने से तीन दोस्तों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
Three friends killed, three injured due to uncontrolled car overturning - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जींद रोड पर रविवार देर रात सिरसा ब्रांच नहर के पुल के पास सामने से आए ट्रक की लाइट पढ़ने से कार चालक कार का संतुलन खो बैठ और असंतुलित हुई कार सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। कार में सवार कलायत निवासी 19 वर्षीय सन्नीपाल, 24 वर्षीय सन्नी, 20 वर्षीय अंकित की मौत हो गई, जबकि कार चला रहे संजय और उनके साथ गुरदीप, दीपक घायल हो गए। ये सभी युवक मां बनभौरी धाम के दर्शन करने निकले थे, लेकिन रास्ते में खाना खाने के बाद नाइट कर्फ्यू का ध्यान आने पर कार्यक्रम बदलने के कारण वह कैथल वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहुंचे परिवार के सदस्य बलराज ने बताया कि कलायत निवासी अंकित अविवाहित था। वहीं कलायत निवासी सन्नी भी अविवाहित था। सन्नीपाल अविवाहित था। सभी मेहनत मजदूरी करके परिवार का सहयोग कर रहे थे। अस्पताल में भर्ती कैथल निवासी 22 वर्षीय गुरदीप ने बताया कि रविवार शाम को कलायत निवासी उसके मामा का लड़का संजय अपने दोस्तों के साथ उसके पास आया। उन्होंने मां भनभौरी मेले में जाने की बात कही। रात को करीब 12 बजे वे मेले में जाने के लिए निकले। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से रात को कर्फ्यू होता है। जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो वे करीब 10 किलोमीटर बाद ही तितरम मोड़ पर रुक गए। वहां एक ढाबे पर खाना खाया और कुछ देर बैठकर बातचीत की। करीब तीन बजे वे वापस कैथल की ओर आ रहे थे और रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें