कलायत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कलायत में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में 48 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्र 2025 के उत्तीर्ण 453 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ वर्ग अनुदेशक दलशेर सिंह ने की, जबकि प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया। अनुदेशक दलशेर सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर और कुशल बनाकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रशिक्षु कल के तकनीक विशेषज्ञ हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षु को न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए, बल्कि अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कार्य क्षेत्र में श्रेष्ठता भी हासिल करनी चाहिए।
प्रमाणपत्र वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम ः समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों तथा प्रशिक्षुओं ने प्रेरणादायक भाषण भी दिए। प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने तकनीकी शिक्षा के महत्व और स्वरोजगार के अवसरों पर भी विस्तार से जानकारी दी।
4केएलटी46: दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे प्रमाण पत्र
4केएलटी46: दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे प्रमाण पत्र