फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 4.69 लाख

Fri, 02 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर क्राइम कैथल पुलिस ने साइबर ठगों ने ढांड के एक युवक से कनाडा में फार्मा कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख 69 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाने में दी शिकायत में ढांड निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसने बीटेक की पढ़ाई कर रखी और और एक प्राइवेट नौकरी करता है। 25 मार्च को उसके पास एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाली लड़की ने कहा कि वह जॉब हायरिंग कंपनी से बात कर रही है। कनाडा की फार्मा कंपनी में नौकरी का ऑफर है, जिसके लिए आपको 1800 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी है। अगले दिन उसने आरोपी के दिए हुए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद उसका टेलीफोनिक इंटरव्यू हुआ व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर 9280 रुपये भेजने को कहा गया। उसने यह राशि भी भेज दी। 31 मार्च को मेडिकल टेस्ट के लिए 8966 रुपये मांगे तो उसने भेज दिए। फिर तीन अप्रैल को कनाडा में टेंपरेरी रेजिडेंस के नाम पर 36 हजार 320 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। सात अप्रैल को हेल्थ इंश्योरेंस व कनाडा में अकाउंट खुलवाने के नाम पर 93,300 रुपए ले लिए।
विज्ञापन


इसके बाद कनाडा अंबेसी में अकाउंट अटेस्टेड करवाने के नाम पर दो लाख 48 हजार 137 रुपये मांगे तो उसने भेज दिए। 16 अप्रैल को आरोपी ने उसे फोन करके कहा कि आपकी फाइल रद्द हो गई है।

जब आरोपियों ने उससे दोबारा पैसे मांगे तो उसे शक हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। ऐसा करके आरोपियों ने उससे चार लाख 69 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी

राजौंद। राजौंद निवासी हैप्पी के साथ क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी हो गई। उसने बताया कि वह डीजे का काम करता है। 13 मार्च को फोन आया। उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने को कहा तो उसने हामी भरी। आरोपी ने उसे लिंक भेजा तो एप को डाउनलोड किया तो उसके 35 हजार रुपये कट गए। राजौंद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें