संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वीरवार रात विशेष अंतर-राज्य नाका चेकिंग अभियान चलाया गया। रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक चले इस अभियान में पुलिस ने 450 वाहनों की जांच की। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिफ्तार किया।
पुलिस ने संवेदनशील स्थानों, विशेषकर पंजाब-हरियाणा सीमा पर कड़ी नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। अभियान में करीब 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जबकि डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने स्वयं मौके पर रहकर टीमों का नेतृत्व किया। इस दौरान कुल 450 वाहनों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान थाना शहर पुलिस ने 14 बोतल देसी शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं, यातायात
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों के चालान काटे गए और 2 वाहनों को इंपाउंड किया गया। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।