फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 45 वर्षीय महिला मिली कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक के बाद एक कोरोना संक्रमित केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को फिर अर्जुन नगर गली नंबर एक की रहने वाली 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। संक्रमित महिला की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को आइसोलेट करने के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मिली महिला शहर के एक निजी अस्पताल के स्टाफ से है। अस्पताल के कुक और उसकी पत्नी पहले से संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं से महिला को संक्रमण हुआ है।
परिवार के छह सदस्यों को किया क्वारंटीन
कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिवार से छह सदस्यों को क्वारंटीन किया है। उनमें दो महिला के बेटे, एक बेटी, एक भतीजा व दो जेठानी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी के भी जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। वहीं जिस मकान में महिला रह रही है, वहां आसपास के क्षेत्र में आमजन की आवाजाही को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के कुल 107 केस मिले हैं। 66 केसों की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 41 कोरोना एक्टिव केस हैं। जिलावासियों को कोरोना से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉ. जयभगवान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें