पूंडरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूंडरी खंड के सभी 11 कलस्टर के 165 बच्चों व 55 जेबीटी अध्यापकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को प्रति मिनट स्तर के अनुसार शब्द पढ़ने का लक्ष्य दिया गया। इन छात्रों में से 45 छात्रों का ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। अध्यापकों को भी 160 साबित प्रति मिनट पढ़ने का लक्ष्य दिया एवं वाक्यों को उल्टा पढ़ने कि प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण गोरा एवं जयप्रकाश यादव बीआरपी ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका रोशनलाल, जोगेंद्र बत्तान, मुन्नी देवी, गीता कौशिक एवं सुशील कुमार ने निभाई। संवाद